Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-22

Jamshedpur News: न्यूज 26 की खबर का असर, मरीन ड्राइव सड़क पर हुआ पैचवर्क, अब पक्की मरम्मत की दरकार

Jamshedpur News: कुछ दिनों पहले न्यूज 26 की टीम ने जमशेदपुर के मरीन ड्राइव की बदहाल सड़क की स्थिति को प्रमुखता से सामने रखा था। बारिश के दौरान सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण वाहन चालकों को होने वाली परेशानी और दुर्घटनाओं के खतरे को भी दिखाया गया था। खबर सामने आने के बाद अब सड़क पर जगह-जगह मरम्मत और पैचवर्क का काम किया गया है।


मरीन ड्राइव शहर के महत्वपूर्ण मार्गों में शामिल है। यह सड़क जमशेदपुर को सीधे नेशनल हाईवे से जोड़ती है, इसलिए रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। बारिश के मौसम में सड़क पर गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और खराब हो जाती है।

दो विभागों के जिम्मे है सड़क की देखभाल

मरीन ड्राइव सड़क के रखरखाव की जिम्मेदारी टाटा UISL और RCD यानी रोड कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट की है। लंबे समय से सड़क की खराब स्थिति को लेकर सवाल उठते रहे हैं। न्यूज 26 द्वारा सड़क की समस्या को सामने लाए जाने के बाद फिलहाल कई स्थानों पर पैचवर्क किया गया है। इससे वाहन चालकों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन सवाल अब भी बना हुआ है कि सड़क की स्थायी और मजबूत मरम्मत कब होगी।


लगातार रखरखाव की जरूरत

सड़क पर पैचवर्क के बाद तत्काल समस्या कुछ हद तक दूर हुई है, लेकिन मरीन ड्राइव जैसे महत्वपूर्ण मार्ग के लिए नियमित निरीक्षण और समय पर मरम्मत जरूरी है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि केवल गड्ढों पर पैचवर्क करने के बजाय सड़क की स्थिति का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग सड़क की पुख्ता मरम्मत के साथ इसके नियमित रखरखाव को लेकर आगे क्या कदम उठाते हैं।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !