Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-22

Bokaro News: राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए करना पड़ा इंतजार

Bokaro News: मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में आयोजित NTPC राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के दौरान एक खिलाड़ी की अचानक तबीयत खराब होने से चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल उठ गए। राजकीय पदक विजेता खिलाड़ी आदित्य राज को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां करीब एक घंटे तक डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने के कारण उनका उपचार शुरू नहीं हो सका।


प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे बड़े आयोजन के दौरान समय पर चिकित्सकीय सहायता नहीं मिल पाने की घटना ने खिलाड़ियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

जानकारी मिलने पर मंत्री से की गई बात

मामले की सूचना मिलने के बाद गोमिया के पूर्व विधायक और तीरंदाजी संघ बोकारो के अध्यक्ष डॉ. लंबोदर महतो ने विभागीय मंत्री से बातचीत की। इसके बाद डॉक्टर अस्पताल पहुंचे और आदित्य राज का इलाज शुरू किया गया।


घटना के बाद प्रतियोगिता स्थल और खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। मांग की गई है कि जिला और राज्य प्रशासन पूरे मामले की जांच करे, जिम्मेदारी तय करे और लापरवाही के लिए दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !