Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-05

Muharram Julus: बिजली नहीं काटने से मुहर्रम जुलूस में बड़ा हादसा, एक की मौत दर्जनों लोग हुए घायल

Muharram Julus: दरभंगा में मुहर्रम के जुलूस में हुआ बड़ा हादसा, जुलूस के दौरान ग्यारह हजार बिजली के तार के संपर्क में आया झंडा, बिजली के झटके से एक की मौत, करीब दर्ज़र भर से ज्यादा लोग झुलसे, दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने की पुष्टि, कहा सभी घायलों का किया जा रहा इलाज़, घटना के दिये गए जांच के आदेश, मुहर्रम जुलूस के समय बिजली नही काटने के कारण का भी किया जा रहा पता, इलाके में स्थिति सामान्य, अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुँचकर लोगो को कर रही मदद, घटना दरभंगा जिला के तारडीह प्रखंड के ककोढा गाँव की घटना.
दरभंगा जिले के सकतपुर थाना क्षेत्र के तारडीह प्रखंड के ककोढ़ा गांव में मुहर्रम के मौके पर ताजिया मिलान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गांव के रणपरती के पास मदरसा चौक के आगे जुलूस में शामिल झंडा जो 11 हजार वोल्ट के हाई वोल्टेज तार से टकरा गया। बताया जाता है कि करंट लगने से 50 से 60 लोगों के झुलस गए ।
कई की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद माहौल पल भर में मातम में बदल गया। पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग चीखते-चिल्लाते नजर आए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने घटना की पुष्टि की है, कहा सभी घायलों का किया जा रहा इलाज़, घटना के दिये गए जांच के आदेश, मुहर्रम जुलूस के समय बिजली नही काटने के कारण का   पता लगाया जा रहा हैं।
मुखिया श्रवण कुमार साहू, उपमुखिया सुरेश महतो, मो0 साजिद, मो0 हारून, मो रहमत, मो0 बिस्मिल और मो0 मिराज गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी को पहले तारडीह के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से गंभीर घायलों को डीएमसीएच दरभंगा रेफर किया गया। कुछ का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है।
हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यह प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। हर साल मुहर्रम के दिन बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती थी। इस बार न तो बिजली काटी गई, न ही सुरक्षा के इंतजाम किए गए। मौके पर दंडाधिकारी समेत कई अधिकारी मौजूद थे। इसके बावजूद बिजली चालू रही, जिससे यह हादसा हुआ।
ग्रामीणों ने दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही भविष्य में ऐसे आयोजनों के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की अपील की है। उनका कहना है कि यह हादसा चेतावनी है कि त्योहारों में लापरवाही जानलेवा हो सकती है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए अलीनगर, मनीगाछी, बेनीपुर से एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !