Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-22

Current News: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक, वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस पर निशाना

Current News: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अपनी पहली बैठक की। बैठक की अध्यक्षता भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने की। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े के अलावा गुजरात के मंत्री हर्ष सांघवी और छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी समेत राष्ट्रीय टीम के कई सदस्य मौजूद रहे।


नई टीम की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

बैठक की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के गायन के साथ हुई। इसके बाद कांग्रेस द्वारा अपने कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत के केवल दो पैरा गाने के फैसले को लेकर भाजपा ने प्रस्ताव पारित कर इसकी निंदा की। भाजपा ने कहा कि वंदे मातरम के सम्मान से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। पार्टी ने राष्ट्रगीत की ऐतिहासिक और राष्ट्रीय विरासत को देशभर में पहुंचाने के लिए अभियान चलाने की बात भी कही।


बैठक के बाद भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम शनिवार शाम 7 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पार्टी मुख्यालय में मुलाकात करेगी। इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। बता दें कि भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा 17 अगस्त (सोमवार) को की गई थी। इसके बाद यह नई टीम की पहली औपचारिक बैठक है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !