Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-22

Pune Congress Controversy: "मुकदमों और पुलिस कार्रवाई से नहीं डरेंगे", पुणे विवाद पर कांग्रेस सांसद प्रणिती शिंदे का केंद्र और भाजपा पर तीखा हमला

Pune Congress Controversy: पुणे में कांग्रेस के कार्यक्रम को लेकर हुए विवाद के बीच सोलापुर से कांग्रेस सांसद प्रणिती शिंदे ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि महिलाओं की आवाज दबाने के लिए पुलिस कार्रवाई या मुकदमों का सहारा लिया गया, तब भी वे पीछे नहीं हटेंगी. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो जेल जाने से भी डरेंगी नहीं.


महाराष्ट्र से नई क्रांति का दावा

प्रणिती शिंदे ने महाराष्ट्र की सामाजिक और राजनीतिक विरासत का जिक्र किया. उन्होंने सावित्रीबाई फुले, राजमाता जिजाऊ, रमाई और अहिल्याबाई होलकर जैसी महिलाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि महाराष्ट्र की महिलाओं में संघर्ष और साहस की परंपरा रही है. कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के बाद महाराष्ट्र से भी एक बड़े राष्ट्रीय आंदोलन की शुरुआत हो सकती है.


भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

पुणे में राहुल गांधी के कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद को लेकर उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कार्यक्रम को लेकर गलत प्रचार किया जा रहा है और महिलाओं को दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने भाजपा के उस आरोप पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें कार्यक्रम में पैसे देकर भीड़ जुटाने की बात कही गई थी. प्रणिती शिंदे ने इसे भाजपा की हताशा बताया.


मुकदमों से नहीं डरने की बात

कांग्रेस सांसद ने कहा कि उनके खिलाफ कितने भी मामले दर्ज किए जाएं, वे डरने वाली नहीं हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के साथ मजबूती से खड़ी है और जरूरत पड़ने पर जेल जाने के लिए भी तैयार है.


अमित शाह पर भी साधा निशाना

प्रणिती शिंदे ने संसद और लोकतांत्रिक संस्थाओं के सम्मान का मुद्दा उठाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि संसद देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था है. उनके मुताबिक, पेलेट गन जैसे संवेदनशील मुद्दे पर गृह मंत्री को संसद में आकर जवाब देना चाहिए था. उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा नहीं किया गया, जो सरकार की कमजोरी को दिखाता है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !