Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-22

Jamshedpur News: जमशेदपुर में एग्रिको-गोलमुरी सड़क पर नो-एंट्री के बावजूद हाइवा की एंट्री पर उठे सवाल, दो महिलाएं घायल, देखें VIDEO

Jamshedpur News: एग्रिको-गोलमुरी मुख्य सड़क पर हुई सड़क दुर्घटना के बाद यातायात व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. हादसे में दो महिलाओं के घायल होने की बात सामने आई है.


आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने घटना को लेकर प्रशासन और ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि एग्रिको-गोलमुरी मार्ग पर बड़े वाहनों के लिए नो-एंट्री व्यवस्था लागू है. इसके बावजूद हाइवा जैसे भारी वाहन इस रास्ते पर कैसे पहुंच रहे हैं, इसकी जांच होनी चाहिए.

अप्पू तिवारी के अनुसार, दुर्घटना में शामिल हाइवा चालक ने नो-एंट्री पास दिखाया था. ऐसे में यह पता लगाना जरूरी है कि यह पास किस विभाग या अधिकारी ने जारी किया था. उन्होंने पास जारी करने की प्रक्रिया की भी जांच की मांग की है.

उनका कहना है कि अगर नो-एंट्री वाले रास्ते पर भारी वाहनों को विशेष अनुमति दी जा रही है, तो इसकी पूरी व्यवस्था स्पष्ट होनी चाहिए. किस वाहन को पास दिया गया, किस अधिकारी ने जारी किया और कितनी अवधि के लिए अनुमति दी गई, इसकी जानकारी सामने आनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि अगर ऐसे पास के आधार पर कोई भारी वाहन दुर्घटना का कारण बनता है, तो जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए.


प्रशासन से की ये मांग

  • अप्पू तिवारी ने एग्रिको-गोलमुरी मार्ग पर नो-एंट्री व्यवस्था को सख्ती से लागू करने की मांग की है.
  • उन्होंने भारी वाहनों को जारी किए जा रहे नो-एंट्री पास की जांच करने को कहा है.
  • साथ ही पास जारी करने की प्रक्रिया और जिम्मेदार अधिकारियों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है.
  • उन्होंने दुर्घटनास्थल की जांच कर जरूरी सड़क सुरक्षा इंतजाम करने की भी मांग की.
  • इसके अलावा नो-एंट्री के बावजूद भारी वाहन प्रवेश करने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई करने की बात कही है.

अप्पू तिवारी ने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है. प्रशासन को हादसे के बाद कार्रवाई करने के बजाय हादसे रोकने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए.



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !