Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-06

Railway Station Parking Charges: रेलवे स्टेशन पार्किंग शुल्क में विधायक संजीव सरदार ने डीआरएम के साथ की बैठक

Railway Station Parking Charges: जमशेदपुर टाटानगर रेलवे स्टेशन स्थित ऑटो स्टैंड पर पार्किंग शुल्क में अचानक हुई वृद्धि कर दी गई है जिसको लेकर ऑटो चलाने वाले ऑटो मालिक परेशान हो गए हैं। पहले ₹18 शुल्क लिया जाता था, लेकिन अब यह बढ़कर ₹36 कर दिया गया है, जो ऑटो चालकों के लिए अत्यधिक बोझ बन गया है। इस पर ऑटो चालकों ने पोटका विधायक संजीव सरदार से मुलाकात की और अपनी चिंता व्यक्त की।
ऑटो मालिकों और चालकों ने विधायक से आग्रह किया कि यह शुल्क बहुत ज्यादा है और इसे तत्काल घटाया जाए। विधायक ने तत्काल इस मामले को संज्ञान में लेते हुए उन्होंने टाटानगर स्टेशन में डीआरएम तरुण हुरिया, एरिया मैनेजर अभिषेक सिंघल और अन्य रेलवे अधिकारियों से इस मामले को लेकर बातचीत की।
डीआरएम तरुण हुरिया ने इस मुद्दे पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करेंगे, ताकि ऑटो चालकों पर बोझ न पड़े। विधायक ने अधिकारियों से यह भी कहा कि उन्हें टेम्पू चालकों के पार्किंग समेत अन्य जरूरतों के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। 
 साथ में। ये भी पता चला है कि अब स्टेशन की पार्किंग का। जिम्मा 20 जून से स्टेशन के सेकेन्ट एंट्री की पार्किंग का संचालन लॉजिक टेक्नोलॉजी पाइवेट लोमीटेड को सौंप दिया गया है, ये तीन वर्ष के लिए पाँच करोड का ठेका दिया गया है जानकारी के अनुसार पता चला है वर्मामाइंस गेट पर भी शुल्क में अत्यधिक बढ़ोतरी कर दी गई है। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !