Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-23

Giridih News: गिरिडीह में CM के पुतला दहन पर बढ़ा विवाद, ABVP नेताओं समेत 10 पर FIR, आरोपियों ने दावों को नकारा

Giridih News: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पुतला दहन को लेकर गिरिडीह में हुआ विवाद अब राजनीतिक रूप लेता जा रहा है. 21 अगस्त की घटना को लेकर नगर थाना में ABVP नेताओं समेत 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. FIR JMM के सक्रिय सदस्य दिलीप मुर्मू की शिकायत पर दर्ज हुई है. इसमें ABVP जिला संयोजक नीरज चौधरी और नितेश तिवारी के नाम भी शामिल हैं.


ABVP नेताओं ने आरोपों को नकारा

FIR के बाद नीरज चौधरी और नितेश तिवारी ने वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा. दोनों ने मुकदमे को गलत बताते हुए आरोपों से इनकार किया. उनका कहना है कि घटना के समय वे मौके पर मौजूद नहीं थे. दोनों ने दावा किया कि उस दौरान वे बोल बम यात्रा में शामिल थे.


निष्पक्ष जांच की मांग

ABVP नेताओं ने आरोप लगाया कि पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान JMM से जुड़े लोगों ने उनके कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की. इसके बावजूद उनके खिलाफ ही FIR दर्ज कराई गई है. उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है. वहीं, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही यह साफ होगा कि घटना के समय मौके पर कौन मौजूद था और मारपीट में किसकी भूमिका थी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !