Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-23

Ranchi News: JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के X अकाउंट पर पुलिस की नजर, संचालक की जानकारी के लिए X Corp को नोटिस

Ranchi News: JPSC-JSSC से जुड़े छात्र आंदोलन के बीच सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच में रांची पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। साइबर अपराध थाना ने X Corp को कानूनी नोटिस भेजकर @JPSCreformanch नाम के अकाउंट के संचालक और उससे जुड़ी तकनीकी जानकारियां उपलब्ध कराने को कहा है।


पुलिस का आरोप है कि इस सोशल मीडिया अकाउंट से झारखंड सरकार और सरकारी तंत्र को लेकर कथित रूप से भ्रामक सामग्री साझा की गई। जांच एजेंसियों के मुताबिक, कुछ पोस्ट, वीडियो और तस्वीरों से लोगों के बीच भ्रम या अशांति फैलने की आशंका थी। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पोस्ट और वीडियो को लेकर पुलिस ने जताई आपत्ति

पुलिस ने X Corp को भेजे गए नोटिस में अकाउंट से साझा किए गए कई पोस्ट का उल्लेख किया है। इनमें झारखंड के छात्रों के साथ सरकार द्वारा कथित धोखाधड़ी किए जाने का दावा और JMM कार्यकर्ताओं की ओर से कथित धमकी से जुड़ा एक वीडियो भी शामिल है।


पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान एक वीडियो को छेड़छाड़ कर तैयार किया गया पाया गया है। इसके अलावा सरकारी व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और आदिवासी राज्य में आदिवासियों के साथ कथित गलत व्यवहार से जुड़े पोस्ट भी जांच के दायरे में रखे गए हैं। पुलिस इन सामग्रियों को मामले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में देख रही है।

X Corp से मांगी गई तकनीकी जानकारी

रांची पुलिस ने अकाउंट संचालित करने वाले व्यक्ति की पहचान से जुड़ी विस्तृत जानकारी मांगी है। इसमें अकाउंट बनाने वाले का नाम, पता, मोबाइल नंबर और वैकल्पिक ई-मेल आईडी शामिल है।

इसके साथ ही 10 अगस्त 2026 और उससे पहले के लॉग-इन और लॉग-आउट रिकॉर्ड, इस्तेमाल किए गए IP एड्रेस और संबंधित समय की जानकारी भी मांगी गई है। पुलिस ने अकाउंट के संचालन में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन, कंप्यूटर और अन्य डिवाइस की जानकारी भी उपलब्ध कराने को कहा है। नोटिस में डिवाइस के मेक, मॉडल और IMEI नंबर जैसी तकनीकी जानकारी मांगी गई है।

साइबर अपराध थाना की ओर से X Corp के सेफ्टी और लीगल पॉलिसी विभाग को नोटिस भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि कंपनी से मिलने वाले जवाब के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि अकाउंट का संचालन कौन कर रहा था और विवादित पोस्ट किस स्थान तथा किस डिवाइस से किए गए थे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !