Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-17

Godda Crime: अमरपुर केथिया बहियार में 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका

Meta Description

Godda: जिले के बंसतराय थाना क्षेत्र के अमरपुर केथिया बहियार से गुरुवार सुबह एक 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। शव को सबसे पहले एक स्थानीय व्यक्ति ने देखा, जो सुबह के समय बकरी चराने के लिए बहियार गया था।

 
सूचना मिलते ही बंसतराय थाना प्रभारी मनीष कुमार यादव और पथरगामा पुलिस निरीक्षक विष्णु देव चौधरी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की, लेकिन महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका है कि महिला की हत्या कर शव को बहियार में फेंका गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेजा जा रहा है।
पथरगामा पुलिस निरीक्षक विष्णु देव चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !