Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-23

Ranchi News: कोकर के टाटा ऑटो मोटर्स वर्कशॉप में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां चपेट में, शॉर्ट सर्किट की आशंका

Ranchi News: राजधानी रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वासुदेव टाटा ऑटो मोटर्स वर्कशॉप में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे सर्विस सेंटर को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। वर्कशॉप परिसर में खड़े कई वाहन भी आग की लपटों से घिर गए।


तीन दमकल वाहनों ने संभाला मोर्चा

आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग की चपेट में करीब 4 से 9 वाहन आए हैं। हालांकि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।


एक वाहन से शुरू हुई आग, दूसरे वाहनों तक पहुंची

सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार के अनुसार, सर्विस सेंटर के अंदर खड़े एक वाहन में अचानक आग लगी थी। इसके बाद पास में खड़ी दूसरी गाड़ियों तक आग फैल गई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि आग के वास्तविक कारण की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और वर्कशॉप में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !