Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-23

Jamshedpur Crime News: मानगो के जवाहर नगर में अलमारी से डेढ़ लाख के जेवर चोरी, पड़ोसी महिला पर लगा आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर नगर क्रॉस रोड नंबर 14 से एक चोरी का मामला सामने आया है. यहां एक घर से करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने अचानक गायब हो गए. घटना को लेकर पीड़ित महिला जीनत उर्फ निशा ने मानगो थाने में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

जरुरी काम के लिए खोला लॉकर, गायब मिले सोने के आभूषण
कमर अशरफ अहमद की पत्नी जीनत ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह घर की अलमारी से कुछ सामान निकालने गई थीं. जब उन्होंने अलमारी का लॉकर खोला तो अंदर रखे सोने के जेवर गायब थे. चोरी किये गए सामान में एक कीमती सोने की चेन और दो अंगूठियां शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है.

घर आई पड़ोसी महिला पर जताया संदेह
पीड़िता के अनुसार बीते 7 अगस्त को उनके पड़ोस में किराए पर रहने वाली सलीमन बीबी उनके घर आई थी. जीनत का कहना है कि उस दिन के बाद से घर में किसी भी अन्य बाहरी व्यक्ति का आना-जाना नहीं हुआ. इसी आधार पर पीड़ित परिवार ने सलीमन बीबी पर ही अलमारी का लॉकर खोलकर गहने चुराने का शक जताया है.

पुलिस की जांच जारी 
मानगो थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अलग-अलग पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है. पुलिस मुख्य रूप से यह पता लगा रही है कि अलमारी के लॉकर और चाबी तक किसकी पहुंच थी. थाना प्रभारी का कहना है कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और जांच पूरी होते ही मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !