Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-23

Ranchi News: बेंगलुरु-रांची एयर इंडिया फ्लाइट में यात्री की बिगड़ी तबीयत, हवा में सांस लेने में हुई तकलीफ, क्रू ने ऑक्सीजन देकर बचाई जान

Ranchi News: बेंगलुरु से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 1239 में एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई. उड़ान के दौरान यात्री को सांस लेने में परेशानी होने लगी. स्थिति को देखते हुए केबिन क्रू ने तुरंत ऑक्सीजन सपोर्ट दिया. ऑन-बोर्ड ऑक्सीजन और प्राथमिक उपचार मिलने के बाद यात्री की हालत स्थिर हो गई. रांची पहुंचने के बाद यात्री सुरक्षित अपने घर चला गया.


नए ऑक्सीजन सिलेंडर मंगाए गए

आपात स्थिति में विमान का ऑक्सीजन सिलेंडर इस्तेमाल हो गया था. विमानन सुरक्षा नियमों के तहत अगली उड़ान से पहले ऑक्सीजन की व्यवस्था जरूरी होती है. इसी वजह से रांची एयरपोर्ट पर नए ऑक्सीजन सिलेंडर मंगाए गए. सिलेंडर पहुंचने और जरूरी प्रक्रिया पूरी होने तक विमान को कुछ समय इंतजार करना पड़ा. इसके बाद वापसी उड़ान के संचालन की तैयारी पूरी की गई.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !