Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-06

Jamshedpur Laxmi Narayan Mandir: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर के जीर्णोद्धार का पहला वार्षिकोत्सव के दिन होगा भव्य धार्मिक आयोजन

Jamshedpur: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य प्रगति पर है। एक वर्ष पहले मंदिर के गर्भगृह में श्री लक्ष्मीनारायण जी की प्रतिमा का विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। इसी के साथ मंदिर परिसर में मां काली, भगवान शंकर, हनुमान जी और गणेश जी की भी प्राण प्रतिष्ठा हुई थी।
श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार ट्रस्ट के संयोजक और जमशेदपुर पश्चिमी से विधायक सरयू राय ने विज्ञप्ति में बताया कि इस साल 7 जुलाई को मंदिर जीर्णोद्धार का एक वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर विधिवत पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सभी देवी-देवताओं, जिनकी साल भर पहले प्राण प्रतिष्ठा हुई थी उनकी पूजा-अर्चना की जाएगी।

सरयू राय ने बताया कि मां काली की प्रतिमा के समक्ष दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाएगा। भगवान शंकर के शिवलिंग के समक्ष रुद्राभिषेक किया जाएगा। श्री लक्ष्मीनारायण जी की प्रतिमा के समक्ष श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ होगा। हनुमान जी की प्रतिमा के सामने पंचमुखी हनुमत कोटि स्त्रोत का पाठ होगा। इसी प्रकार गणेश जी की प्रतिमा के सामने गणेश जी से संबंधित जो भी मंत्र और श्लोकादि का पाठ किया जाएगा। 7 जुलाई को मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शाम में भोग-प्रसाद का वितरण किया जाएगा। बैठक में अशोक गोयल, साकेत गौतम, असीम पाठक मुन्ना सिंह, विनोद पांडेय, अजय तिवारी, राकेश ओझा आदि मौजूद रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !