Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-23

Jamshedpur Breaking: परसुडीह के नीलकंठ निलायम अपार्टमेंट के बंद फ्लैट में एसी ब्लास्ट से लगी आग

Jamshedpur: परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत हरहरगुट्टू स्थित एल.बी.एस.एम. कॉलेज रोड पर बने नीलकंठ निलायम अपार्टमेंट के एक फ्लैट में अचानक भीषण आग लग गई. यह घटना राहुल मजूमदार के फ्लैट में हुई, जो उस वक्त परिवार समेत किसी काम से बाहर गए हुए थे. बंद कमरे से अचानक तेज धुआं निकलता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

एसी में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग
घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि सुबह पूरा परिवार रिश्तेदार के घर गया हुआ था. कमरे का एसी और सभी स्विच बंद थे, लेकिन अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण एसी में जोरदार ब्लास्ट हुआ. एसी का जलता हुआ हिस्सा सीधे नीचे रखे बेड पर गिर गया, जिससे पलंग, गद्दा और कमरे का अन्य सामान जलने लगा. 

धुआं उठता देख आसपास के रहवासियों ने तुरंत सतर्कता दिखाई. स्थानीय लोगों ने दरवाजे की कुंडी और जाली तोड़कर किसी तरह घर के अंदर प्रवेश किया. निवासियों ने अपने घरों में रखे सेफ्टी फायर फाइटिंग इक्विपमेंट (अग्निशामक यंत्र) और पानी का इस्तेमाल कर काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया.

फायर ब्रिगेड की देरी पर स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों के द्वारा अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई थी. निवासियों का आरोप है कि सूचना देने के एक घंटे बाद तक भी दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची, जिसे लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखी गई. 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !