Train Route Change: अक्टूबर महीने में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. बीना यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चलने वाला है. इसके चलते धनबाद मंडल से जुड़ी कई ट्रेनों के रूट में अस्थायी बदलाव किया गया है. रेलवे ने अलग-अलग तारीखों के लिए ट्रेनों के बदले हुए रूट और अस्थायी ठहराव की जानकारी जारी की है.
शिप्रा एक्सप्रेस बदले रूट से चलेगी
22911 इंदौर-हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस 1 से 13 अक्टूबर तक बदले हुए रास्ते से चलेगी. यह ट्रेन बीना मालखेड़ी, महादेवखेड़ी, गुना, रुठियाई और मक्सी होकर जाएगी. बीना मालखेड़ी में इसका अस्थायी ठहराव होगा. वहीं, 22912 हावड़ा-इंदौर शिप्रा एक्सप्रेस 1 से 12 अक्टूबर तक मक्सी, रुठियाई, गुना, महादेवखेड़ी और बीना मालखेड़ी होकर चलेगी. इस ट्रेन का भी बीना मालखेड़ी में अस्थायी ठहराव रहेगा.
अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस का भी बदलेगा रूट
19413 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को बदले हुए रास्ते से चलेगी. यह ट्रेन मक्सी, रुठियाई, गुना, महादेवखेड़ी और बीना मालखेड़ी होकर जाएगी. 19414 कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को बीना मालखेड़ी, महादेवखेड़ी, गुना, रुठियाई और मक्सी होकर चलेगी. दोनों ट्रेनों का बीना मालखेड़ी में अस्थायी ठहराव होगा.
हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस भी प्रभावित
13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस 12 अक्टूबर को न्यू कटनी, कटनी साउथ, जबलपुर और इटारसी होकर भोपाल जाएगी. 13026 भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को भोपाल, इटारसी, जबलपुर, कटनी साउथ और न्यू कटनी होकर चलेगी. दोनों ट्रेनों का कटनी साउथ में अस्थायी ठहराव रहेगा.
धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस का रास्ता बदलेगा
11631 भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस 9, 12 और 15 अक्टूबर को बदले हुए रूट से चलेगी. वहीं, 11632 धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस 10, 11 और 14 अक्टूबर को न्यू कटनी, कटनी साउथ, जबलपुर और इटारसी होकर भोपाल जाएगी.
भोपाल-चोपन ट्रेन भी प्रभावित
11633 भोपाल-चोपन एक्सप्रेस 11 अक्टूबर को बदले हुए रूट से चलेगी. 11634 चोपन-भोपाल एक्सप्रेस 12 अक्टूबर को बदले रास्ते से चलेगी. इन दोनों ट्रेनों के लिए अतिरिक्त ठहराव की घोषणा नहीं की गई है.
ऊर्जाधानी एक्सप्रेस भी बदले रूट से चलेगी
22165 भोपाल-सिंगरौली ऊर्जाधानी एक्सप्रेस 10, 13 और 14 अक्टूबर को भोपाल, इटारसी, जबलपुर, कटनी साउथ और न्यू कटनी होकर चलेगी.
22166 सिंगरौली-भोपाल ऊर्जाधानी एक्सप्रेस 9 और 13 अक्टूबर को न्यू कटनी, कटनी साउथ, जबलपुर और इटारसी होकर भोपाल जाएगी. इन दोनों ट्रेनों का भी अतिरिक्त ठहराव नहीं होगा.
रेलवे ने यात्रियों को दी सलाह
धनबाद मंडल ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की जानकारी जांचने की अपील की है. यात्रा की तारीख पर ट्रेन किस रूट से चलेगी, इसकी ताजा जानकारी जरूर देख लें. इससे सफर के दौरान होने वाली परेशानी से बचा जा सकेगा.