Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-24

Jharkhand NEET UG Counseling 2026: मेडिकल में नामांकन के लिए 25 अगस्त तक करें रजिस्ट्रेशन, JCECEB ने जारी किया नया शेड्यूल

Jharkhand NEET UG Counseling 2026: झारखंड में NEET UG 2026 के जरिए MBBS और BDS में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए जरूरी खबर है. पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 25 अगस्त है. JCECEB के नए शेड्यूल के मुताबिक, उम्मीदवार 25 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसी दिन तक कॉलेज की पसंद यानी चॉइस फिलिंग भी करनी होगी. जरूरत पड़ने पर भरे गए विकल्प में बदलाव भी 25 अगस्त तक किया जा सकेगा.

MCC के निर्देश के बाद बदला काउंसलिंग शेड्यूल
NEET UG काउंसलिंग के कार्यक्रम में बदलाव MCC के निर्देश के बाद किया गया है. इसके बाद JCECEB ने संशोधित शेड्यूल जारी किया है. जिन छात्रों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, उन्हें 25 अगस्त तक प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

27 अगस्त से शुरू होगा सीट अलॉटमेंट
पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू होगी. यह प्रक्रिया 5 सितंबर तक चलेगी. सीट मिलने के बाद उम्मीदवार अपना प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकेंगे. कॉलेज में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन की प्रक्रिया 28 अगस्त से 5 सितंबर तक होगी.

इन कॉलेजों की AIQ सीटों पर भी मिलेगा मौका
काउंसलिंग में राज्य कोटे के अलावा कुछ निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों की AIQ सीटें भी शामिल हैं. इनमें पलामू का लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल शामिल है. सरायकेला-खरसावां का नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भी इसमें शामिल है. दुमका का सिद्धो कान्हू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, खूंटी का बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च और गढ़वा का वनांचल डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भी सूची में हैं.

दिव्यांग छात्रों के लिए RIMS जारी करेगा प्रमाण पत्र
सत्र 2026-27 से MBBS, BDS और BHMS में एडमिशन के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने की जिम्मेदारी RIMS रांची को दी गई है. वहीं, BHMS की सीटों की जानकारी अभी JCECEB को स्वास्थ्य विभाग से नहीं मिली है. सीटों की जानकारी मिलने के बाद NEET UG की राज्य मेधा सूची के आधार पर BHMS में सीट आवंटन किया जाएगा.



दूसरे राउंड की तारीख अभी तय नहीं
काउंसलिंग के दूसरे और तीसरे राउंड के साथ स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है. इनकी तारीख MCC के अगले निर्देश के बाद घोषित की जाएगी. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे 25 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी कर लें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !