Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-24

Jamshedpur No Entry: ईद मिलादुन्नबी पर जमशेदपुर में बदलेगा ट्रैफिक, 26 अगस्त को भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

Jamshedpur: ईद मिलादुन्नबी को देखते हुए 26 अगस्त को जमशेदपुर शहर की यातायात व्यवस्था में विशेष बदलाव किया गया है. शहर में सुगम ट्रैफिक संचालन के लिए यातायात पुलिस ने भारी वाहनों के आवागमन पर समयबद्ध रोक लगाने का निर्णय लिया है.

सुबह 6 से रात 11 बजे तक लागू रहेगा प्रतिबंध
यातायात पुलिस के आदेश के अनुसार, 26 अगस्त को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक शहर में सभी तरह के भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. इस दौरान भारी वाहन चालकों को शहर की ओर आने से बचना होगा. निर्धारित अवधि खत्म होने के बाद ही भारी वाहनों का परिचालन सामान्य रूप से किया जा सकेगा.

बसों को प्रतिबंध से रखा गया बाहर
जारी यातायात निर्देश में बसों को भारी वाहनों के इस प्रतिबंध से छूट दी गई है. यानी निर्धारित समय में बसों का परिचालन जारी रहेगा. यातायात पुलिस का कहना है कि यह व्यवस्था ईद मिलादुन्नबी के दौरान शहर में यातायात को नियंत्रित और व्यवस्थित रखने के लिए की गई है.

अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश
यातायात व्यवस्था से जुड़े आदेश की प्रतियां पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक, उपायुक्त, नगर एवं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, सभी पुलिस उपाधीक्षकों, थाना प्रभारियों और यातायात थाना प्रभारियों को भेजी गई हैं. संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !