Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-24

Jamshedpur Crime News: बागबेड़ा के गोल्डन ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी का हुआ खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 1.5 किलो चांदी के जेवरात समेत सामान बरामद

Jamshedpur: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के लाल बिल्डिंग स्थित गोल्डन ज्वेलरी में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए चांदी के गहने, वजन करने वाली दो मशीनें और चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए गए हैं.

शटर का ताला तोड़कर की थी चोरी
पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त की देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच चोरों ने बंद ज्वेलरी दुकान के शटर का ताला तोड़ दिया था. इसके बाद दुकान से करीब 5 से 6 लाख रुपये कीमत के चांदी के गहने और वजन करने वाली दो मशीनें चोरी कर ली गई थीं. घटना की जानकारी मिलने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी जांच और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को पकड़ा.

चोरी का पूरा सामान बरामद
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर करीब 1.5 किलोग्राम चांदी के अलग-अलग आभूषण बरामद किए गए हैं. इनमें चांदी के लॉकेट, अंगूठियां, मंगलसूत्र, पायल, चैन, राखी, सिक्के, बाजूबंद, कान के टॉप्स, मूर्तियां और अन्य सामान शामिल हैं. इसके अलावा दो वजन मशीन, एक मोबाइल फोन, बड़ा बोल्ट कटर और लोहे का सब्बल भी बरामद किया गया है. पुलिस के अनुसार, बरामद औजारों का इस्तेमाल चोरी की घटना में किया गया था.

दो आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोपीनाथ मुंडा उर्फ बुलेट और श्रीमंतो गोप उर्फ सुमंतो ओम के रूप में हुई है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस ने इस मामले में बागबेड़ा थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.

विशेष टीम ने की कार्रवाई
चोरी का खुलासा करने वाली टीम में पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था सुमित कुमार, बागबेड़ा थाना प्रभारी उमेश ठाकुर, पुलिस पदाधिकारी जेवियर होरो, अरुण कुमार, सुनील कुमार यादव और संदीप कुमार साह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. अभियान में सशस्त्र बल और टाइगर मोबाइल के जवानों ने भी सहयोग किया. 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !