Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-24

Bokaro Archery Tournament: इंडोर आर्चरी को बढ़ावा देने की तैयारी, भारत और झारखंड में तीरंदाजी की अपार संभावनाएं:- अर्जुन मुंडा

Bokaro Archery Tournament: भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने कहा कि तीरंदाजी एकाग्रता बढ़ाने वाला बेहतर खेल है. भारत और झारखंड में इस खेल की काफी संभावनाएं हैं. उन्होंने कहा कि देश में कई युवा खिलाड़ी तीरंदाजी में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं.


इंडोर आर्चरी को बढ़ावा देने की तैयारी

अर्जुन मुंडा बोकारो में आयोजित सेकंड NTPC नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट में पहुंचे थे. उन्होंने जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों को पुरस्कार देने के बाद मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि अभी तीरंदाजी को ज्यादातर आउटडोर खेल के रूप में देखा जाता है. अब देश में इंडोर आर्चरी को भी बढ़ावा देने की तैयारी है. इसके लिए बेहतर सुविधाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने पर काम किया जा रहा है.


ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला मौका

अर्जुन मुंडा ने कहा कि उनके मंत्री रहते एकलव्य मॉडल स्कूल और नवोदय विद्यालयों में भी तीरंदाजी के अभ्यास को बढ़ावा देने की पहल की गई थी. इससे ग्रामीण और आदिवासी इलाकों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला. उन्होंने कहा कि सही प्रशिक्षण और सुविधाएं मिलने पर झारखंड समेत देश के युवा खिलाड़ी तीरंदाजी में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !