Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-24

Air India Flight : पटना में लैंडिंग से पहले प्लेन से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की अटकी सांसें

Air India Flight: दिल्ली से पटना आ रही Air India की फ्लाइट AI 1741 सोमवार सुबह हादसे से बच गई. जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग से कुछ देर पहले विमान से एक पक्षी टकरा गया. पक्षी विमान के दाहिने इंजन के पास टकराया. इससे कुछ देर के लिए यात्रियों में डर का माहौल बन गया. पायलट ने तुरंत एयरपोर्ट कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी. इसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. विमान सुबह 7:43 बजे पटना एयरपोर्ट पर उतरा. उस समय विमान में 164 यात्री सवार थे.


रनवे के पास फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम तैनात
पक्षी के टकराने की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन सतर्क हो गया. एहतियात के तौर पर रनवे के पास फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम को तैयार रखा गया. विमान के सुरक्षित उतरने के बाद सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया. घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है.

जांच में इंजन को नुकसान नहीं मिला
पटना एयरपोर्ट के डायरेक्टर सीपी द्विवेदी ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि लैंडिंग के बाद विमान की जांच कराई गई. इंजीनियर्स की टीम ने विमान की तकनीकी जांच की. इसमें पक्षी के टकराने की बात सामने आई. हालांकि जांच में विमान के इंजन को कोई नुकसान नहीं मिला.

79 मिनट की देरी से दिल्ली रवाना हुआ विमान
सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को दोबारा उड़ान भरने की अनुमति दी गई. फ्लाइट को सुबह 8:45 बजे पटना से दिल्ली के लिए रवाना होना था. लेकिन जांच के कारण उड़ान में देरी हुई. विमान ने सुबह 10:09 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी. उस समय इसमें 160 यात्री सवार थे. इस तरह फ्लाइट अपने तय समय से करीब 79 मिनट देर से दिल्ली के लिए रवाना हुई. फिलहाल सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !