Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-24

Ranchi News: बरियातू के डायग्नोस्टिक सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, डॉक्टर की अनुपस्थिति पर अल्ट्रासाउंड मशीन सील

Ranchi First Point Diagnostic Center: रांची के बरियातू स्थित फर्स्ट पॉइंट डायग्नोस्टिक सेंटर में जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम को कई अनियमितताएं मिली हैं. इसके बाद सेंटर की अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया गया.

सोमवार को जिला स्तरीय निरीक्षण टीम सेंटर की जांच करने पहुंची थी. यह कार्रवाई सिविल सर्जन डॉ. अमरेन्द्र प्रसाद के निर्देश पर की गई. जांच के समय सेंटर में अल्ट्रासाउंड मशीन खुली हुई थी. कुछ मरीज जांच कराने के लिए भी मौजूद थे.

हालांकि, सेंटर में अल्ट्रासाउंड जांच करने वाले डॉक्टर डॉ. सुहास टेटरवे मौके पर मौजूद नहीं थे. टीम ने डॉक्टर की गैरमौजूदगी में मशीन खुली मिलने को नियमों का उल्लंघन माना.

एएनसी रजिस्टर के रखरखाव पर भी सवाल
जांच के दौरान टीम ने सेंटर का एएनसी रजिस्टर भी देखा. अधिकारियों के अनुसार, रजिस्टर को सही तरीके से मेंटेन नहीं किया जा रहा था. मशीन से जुड़ी अनियमितता और रजिस्टर के रखरखाव में कमी मिलने के बाद टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया. सेंटर को फिलहाल अल्ट्रासाउंड जांच बंद रखने का निर्देश दिया गया है.



स्वास्थ्य विभाग ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
निरीक्षण टीम में डॉ. तवा रिजवी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण सिंह समेत अन्य अधिकारी शामिल थे. सिविल सर्जन डॉ. अमरेन्द्र प्रसाद ने कहा कि पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के नियमों का पालन हर अल्ट्रासाउंड सेंटर के लिए जरूरी है. उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी करने वाले केंद्रों पर कार्रवाई जारी रहेगी.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के अन्य अल्ट्रासाउंड केंद्रों की भी जांच की जा रही है. इसका उद्देश्य प्रसव से पहले भ्रूण के लिंग की जांच और लिंग चयन जैसी गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाना है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !