Ranchi POCSO Court: रांची की POCSO विशेष अदालत में सोमवार को यौन उत्पीड़न के एक मामले में फैसला आना था. हालांकि, आखिरी समय में फैसला टल गया. POCSO के विशेष न्यायाधीश वीरेंद्र श्रीवास्तव की अदालत में मामले की सुनवाई हुई. अभियोजन पक्ष ने कुछ जरूरी बिंदुओं पर तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मांगा. अदालत ने अभियोजन की मांग स्वीकार कर ली. अब इस मामले की अगली सुनवाई मंगलवार को होगी. इसके बाद अदालत के फैसले की उम्मीद है.
जून 2025 में दर्ज हुआ था केस
मामला अनगड़ा थाना क्षेत्र का है. यह केस जून 2025 में दर्ज किया गया था. युवती ने शनिचर महली पर यौन शोषण का आरोप लगाया था. उसकी शिकायत के आधार पर अनगड़ा थाना में केस दर्ज किया गया. मामले में थाना कांड संख्या 90/2025 दर्ज है. पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद 17 जून 2025 को मामले से जुड़े रिकॉर्ड अदालत में दाखिल किए थे.
सोमवार को आना था फैसला
सोमवार को अदालत में मामले में फैसला सुनाए जाने की प्रक्रिया थी. लेकिन अभियोजन पक्ष ने कुछ अहम बिंदुओं पर तैयारी के लिए समय मांगा. इसी वजह से अदालत ने फैसला मंगलवार तक के लिए टाल दिया. अब सभी की नजर मंगलवार की सुनवाई पर है. अदालत में अगली प्रक्रिया पूरी होने के बाद मामले में फैसला सुनाया जा सकता है.