West Singhbhum Road Accident: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में मंगलवार सुबह सड़क हादसा हुआ. चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के पोटका के पास NH 75 ई पर दो बाइक आमने सामने टकरा गईं. हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर जोरदार आवाज सुनाई दी.
काम खत्म कर जमशेदपुर लौट रहे थे दो युवक
जानकारी के अनुसार जमशेदपुर निवासी सद्दाम अंसारी और अब्दुल बाइक से लौट रहे थे. दोनों चक्रधरपुर के सिमिदिरी इलाके में पेंटिंग और टाइल्स का काम करने गए थे. काम खत्म करने के बाद दोनों जमशेदपुर वापस जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक से उनकी टक्कर हो गई.
चाईबासा की ओर से आ रही थी दूसरी बाइक
दूसरी बाइक पर पुरुषोत्तम कुमार यादव और अनिरुद्ध कुमार प्रधान सवार थे. बताया गया कि दोनों चाईबासा की ओर से आ रहे थे. पोटका के पास दोनों बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई. टक्कर में दोनों बाइक का आगे का हिस्सा बुरी तरह टूट गया.
स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे. समाजसेवी सिकंदर जामुदा भी वहां पहुंचे. स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से चारों घायलों को सड़क से उठाया. इसके बाद सभी को टोटो और PCR वैन से चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया.
एक युवक की हालत नाजुक
अस्पताल में डॉक्टरों ने चारों का इलाज शुरू किया. डॉक्टरों के अनुसार तीन युवकों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है. वहीं एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. गंभीर युवक को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है.
पुलिस ने दोनों बाइक जब्त की, पूरे मामले की जांच की जुटी
हादसे के बाद पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइक जब्त कर ली हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हादसा कैसे हुआ और दोनों बाइकों की रफ्तार कितनी थी, इसकी जानकारी जांच के बाद सामने आएगी.