Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-25

Seraikela News: सरायकेला में जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों ने 4 लोगों को बंधक बनाया, मध्यस्थता व लिखित बॉन्ड के बाद छूटे

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत हुडू पंचायत के तुमसा स्कूल के ऊपर बेड़ा गांव में जमीन विवाद को लेकर बना तनाव अब शांत हो गया है. ग्रामीणों ने चार लोगों को बंधक बनाया था. लिखित बॉन्ड भरवाने के बाद सभी चारों को मुक्त कर कांड्रा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया.

जमीन विवाद को लेकर चार लोगों को बनाया गया था बंधक
जानकारी के अनुसार, जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और दूसरे पक्ष के बीच विवाद बढ़ गया था. इसी दौरान ग्रामीणों ने चार लोगों को बंधक बना लिया था. उन्हें छुड़ाने पहुंची कांड्रा थाना पुलिस की टीम को भी ग्रामीणों ने कथित तौर पर बंधक बना लिया. मामले की जानकारी मिलने के बाद सरायकेला एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज पुलिस बल के साथ तुमसा गांव पहुंचे. एसडीपीओ ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे.

स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों और पुलिस की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के को मामले की जानकारी दी गई. सूचना मिलने के बाद कृष्णा बास्के गांव पहुंचे. उन्होंने ग्राम प्रधान, मांझी बाबा और ग्रामीणों के साथ बैठक कर पूरे मामले पर बातचीत की. बैठक में जमीन विवाद को लेकर बनी स्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से खत्म करने पर सहमति बनाने का प्रयास किया गया.



लिखित बॉन्ड के बाद चारों को किया गया मुक्त
बैठक के दौरान ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि संबंधित लोगों से लिखित बॉन्ड भरवाने के बाद ही बंधकों को मुक्त किया जाएगा. इसके बाद संबंधित लोगों से लिखित बॉन्ड भरवाया गया. बॉन्ड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ग्रामीणों ने चारों लोगों को मुक्त कर दिया और उन्हें कांड्रा थाना पुलिस के हवाले कर दिया.

पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच
कृष्णा बास्के की पहल और ग्राम प्रधान व मांझी बाबा की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद मामला शांत हुआ. इसके साथ ही पुलिस और ग्रामीणों के बीच बना तनाव भी कम हुआ. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जमीन विवाद से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !