Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-25

Bihar News: बिहार के रक्सौल मेंप्रेमी के पास जाने की जिद में चाकू लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती

Bihar News: बिहार के रक्सौल में मंगलवार को एक युवती के टावर पर चढ़ जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. एयरपोर्ट रोड पर युवती कथित तौर पर प्रेमी के पास जाने की मांग करते हुए मोबाइल टावर पर चढ़ गई. उसके हाथ में चाकू जैसा धारदार हथियार भी दिखाई देने की बात सामने आई है.


प्रेमी के पास जाने की जिद

मामला हरैया थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट रोड का बताया जा रहा है. परेउआ वार्ड नंबर एक की रहने वाली युवती टावर पर चढ़ गई. बताया जा रहा है कि करीब एक महीने पहले वह अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी. बाद में परिजन उसे वापस घर लेकर आए थे. अब युवती फिर से प्रेमी के पास जाने की जिद कर रही थी. इसी मांग को लेकर वह टावर पर चढ़ गई.


हाथ में दिखा धारदार हथियार

मौके से सामने आए वीडियो में युवती के हाथ में चाकू जैसा हथियार दिखाई दे रहा है. इस वजह से आसपास मौजूद लोगों की चिंता और बढ़ गई. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए.


पुलिस और समाजसेवी समझाने में जुटे

कुछ परिजन बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे. इसी दौरान उनकी नजर टावर पर गई और उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद हरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस युवती को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश कर रही है.

स्थानीय समाजसेवियों की मदद से माइक के जरिए भी युवती से लगातार बात की जा रही है. हालांकि, खबर लिखे जाने तक युवती टावर से नीचे नहीं उतरी थी. पुलिस पूरे मामले में सावधानी बरतते हुए युवती को सुरक्षित नीचे लाने का प्रयास कर रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !