Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-06

Adityapur Toll Bridge Accident: आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास बड़ा सड़क हादसा, ट्रक ने चार वाहनों को रौंदा

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के टोल ब्रिज के पास रविवार देर रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने चार वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और ट्रक हाइट टेंशन पोल से जा टकराया।

गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चालक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।

इधर, दुर्घटना के विरोध में राहगीरों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया था। पुलिस ने समझदारी से लोगों को शांत कर जाम हटवाया और यातायात सामान्य कराया। फिलहाल पुलिस ट्रक को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !