Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-25

Jharkhand Exam Reform Committee: बाबूलाल मरांडी ने सरकार से पूछा सवाल:- परीक्षा सुधार कमेटी का 8 दिन बाद भी नोटिफिकेशन नहीं

Jharkhand: परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार ने कमेटी बनाने की घोषणा की थी, लेकिन 8 दिन बाद भी इसका नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है. इस देरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर सवाल उठाया है.

17 अगस्त को हुई थी कमेटी बनाने की घोषणा
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरकार ने 17 अगस्त को परीक्षा सुधार के लिए कमेटी बनाने की घोषणा की थी. इस कमेटी की जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिकारी अमिताभ कौशल को दी जानी थी. उन्होंने कहा कि घोषणा के 8 दिन बाद भी कमेटी के गठन का नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है.

JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर सवाल
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि JPSC और JSSC की परीक्षाओं को लेकर छात्र पहले से सवाल उठा रहे हैं. ऐसे में परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए प्रस्तावित कमेटी का गठन जल्द होना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कुछ फैसलों को तेजी से लागू करती है, लेकिन छात्रों से जुड़े जरूरी मामलों में देरी की जा रही है.

कमेटी के अध्यक्ष को लेकर भी सवाल
बाबूलाल मरांडी ने कमेटी के अध्यक्ष बनाए जाने वाले अमिताभ कौशल को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने रांची मेन रोड हिंसा और ट्रेजरी घोटाले की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि पहले भी उनकी कमेटियों की रिपोर्ट को लेकर सवाल उठते रहे हैं.

सरकार पर लगाया कमेटी बनाकर मामला टालने का आरोप
बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि जब सरकार किसी मामले में घिरती है तो कमेटी बनाने की बात की जाती है. इसके बाद जांच या रिपोर्ट को आगे नहीं बढ़ाया जाता. उन्होंने कहा कि इससे मामले लंबे समय तक अटके रहते हैं. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि परीक्षा सुधार के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति नहीं होने दी जाएगी. उन्होंने कहा कि झारखंड के छात्र अपने भविष्य और परीक्षा व्यवस्था को लेकर चुप नहीं बैठेंगे.




WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !