Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-25

Bengal Politics: ममता बनर्जी बोलीं:- बीजेपी को हराए बिना नहीं लूंगी संन्यास, जारी रहेगी राजनीतिक लड़ाई

 Bengal Politics:  पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वह अभी राजनीति से पीछे हटने वाली नहीं हैं,  वह अभी राजनीति से संन्यास लेने के मूड में नहीं हैं.  एक फेसबुक लाइव में उन्होंने कहा कि बीजेपी के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी. ममता ने कहा कि जब तक बीजेपी को राजनीतिक रूप से कमजोर नहीं कर देतीं, तब तक वह पीछे नहीं हटेंगी. उन्होंने दावा किया कि नई सरकार बने चार महीने के अंदर ही लोगों के सामने बीजेपी की सच्चाई आ गई है.


जनगणना को लेकर ममता ने जताई चिंता
ममता बनर्जी ने केंद्र की जनगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि जनगणना के जरिए एनआरसी को लागू करने की कोशिश हो सकती है. ममता ने कहा कि इस प्रक्रिया को लागू करने से पहले राजनीतिक दलों से सही तरीके से चर्चा नहीं की गई. उन्होंने लोगों से जनगणना से जुड़े फॉर्म भरते समय सावधानी बरतने की अपील की. ममता ने कहा कि लोग बिना पूरी जानकारी के अपनी निजी जानकारी साझा न करें.

महिलाओं की मदद को लेकर बीजेपी पर हमला
ममता बनर्जी ने महिलाओं से जुड़े विरोध प्रदर्शनों का भी जिक्र किया. उन्होंने आरोप लगाया कि कई महिलाओं को आर्थिक मदद देने से पात्रता के नाम पर रोका जा रहा है. ममता ने अपनी सरकार की लक्ष्मी भंडार योजना का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इस योजना से महिलाओं को आर्थिक मदद मिली. ममता का आरोप है कि बीजेपी ने अन्नपूर्णा भंडार के नाम पर महिलाओं से आर्थिक मदद का वादा किया था. लेकिन अब कई महिलाओं को इसका फायदा नहीं मिल रहा है. उन्होंने बीजेपी पर अपने चुनावी वादे से पीछे हटने का आरोप लगाया.

जादवपुर यूनिवर्सिटी हिंसा पर भी बोलीं ममता
जादवपुर यूनिवर्सिटी में एबीवीपी और वामपंथी छात्र संगठनों के बीच हुई झड़प को लेकर भी ममता ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कैंपस में हुई हिंसा और तोड़फोड़ के लिए बीजेपी को जिम्मेदार बताया. ममता ने कहा कि विचारधारा अलग होने के बावजूद छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान होना चाहिए.

वोटर लिस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी
ममता ने वोटर लिस्ट के विशेष गहन संशोधन यानी SIR को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में सही मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं. ममता ने कहा कि अगर योग्य मतदाताओं के नाम दोबारा नहीं जोड़े गए तो वह सुप्रीम कोर्ट जा सकती हैं. फिलहाल ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ अपनी राजनीतिक लड़ाई जारी रखने की बात कही है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !