Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-25

Patna News: पटना में BPSC छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने चलाया लाठीचार्ज और वाटर कैनन

 Patna News: 70वीं BPSC परीक्षा रद्द कराने समेत कई मांगों को लेकर पटना में छात्रों ने प्रदर्शन किया. सीएम आवास और लोकभवन की ओर बढ़ रहे छात्रों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की. डाकबंगला चौराहे पर छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी. इसके बाद पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया. वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया. प्रदर्शन के दौरान कई छात्रों ने बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ने की कोशिश की. पुलिस ने ऐसे कई अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया. हिरासत में लिए गए छात्रों को कोतवाली थाने में रखा गया है.


जेपी गोलंबर पर भी छात्रों और पुलिस में भिड़ंत, सचिवालय के पास बढ़ाई गई सुरक्षा
डाकबंगला के अलावा जेपी गोलंबर पर भी काफी देर तक तनाव रहा. छात्र लोकभवन की ओर जाने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस उन्हें आगे बढ़ने से रोक रही थी. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी खींचतान हुई. प्रदर्शन को देखते हुए नए सचिवालय और बेली रोड पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. छात्रों को आगे जाने से रोकने के लिए सड़क के दोनों ओर करीब एक दर्जन बालू से भरे ट्रैक्टर लगाए गए हैं. इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.

छात्रों की क्या हैं मांगें
प्रदर्शन कर रहे छात्रों की सबसे बड़ी मांग 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की है. छात्र TRE 4 की परीक्षा एक ही पाली में कराने की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि नए बदलाव TRE 5 से लागू किए जाएं. छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं से नेगेटिव मार्किंग हटाने की मांग भी कर रहे हैं. इसके अलावा BPSC और दारोगा भर्ती समेत सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग है. छात्र राज्य में डोमिसाइल नीति लागू करने की भी मांग कर रहे हैं. सरकारी नौकरियों में अधिकतम आयु सीमा में छूट देने की मांग भी प्रदर्शन में उठाई गई है.

फिलहाल पुलिस की तैनाती जारी
पटना में प्रदर्शन वाले इलाकों में पुलिस बल तैनात है. हिरासत में लिए गए छात्रों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस पूरे हालात पर नजर रख रही है. फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !