Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-25

Jamshedpur Road Accident: नीलडीह गोल्फ ग्राउंड के सामने बड़ा हादसा टला, सीमेंट लदा 12 पहिया बेकाबू ट्रक फुटपाथ से टकराया

Jamshedpur Road Accident: टेल्को थाना क्षेत्र के नीलडीह गोल्फ ग्राउंड के सामने मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया. सीमेंट लदा 12 पहिया ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया. बताया जा रहा है कि ट्रक का ब्रेक फेल हो गया था. ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने वाहन को संभालने की कोशिश की, लेकिन ट्रक सड़क किनारे फुटपाथ से जा टकराया. घटना दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है.

जोजोबेड़ा से रांची जा रहा था ट्रक
जानकारी के अनुसार, ट्रक जोजोबेड़ा से सीमेंट लोड कर रांची की ओर जा रहा था. नीलडीह गोल्फ मैदान के पास पहुंचते ही अचानक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया. इसके बाद वाहन बेकाबू होकर फुटपाथ पर चढ़ गया और उससे टकरा गया. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई.

ट्रक का नंबर JH19D4725 है और ट्रक मालिक का नाम अरुण सिंह बताया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल हादसे में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है. ब्रेक फेल होने की वजह और वाहन की तकनीकी स्थिति की भी जांच की जा रही है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !