Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-25

PMAY Urban 2.0 Jharkhand: PMAY-U 2.0 के तहत झारखंड के शहरों में बनेंगे 36,793 पक्के घर, लाभुकों को मिलेगी 2.50 लाख रुपये की सहायता राशि

PMAY Urban 2.0 Jharkhand: झारखंड के शहरों में रहने वाले गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है. सरकार अब ऐसे परिवारों को पक्का घर देने की तैयारी कर रही है, जो लंबे समय से बेहतर आवास की उम्मीद लगाए बैठे हैं. प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत राज्य में कुल 36,793 घर बनाए जाएंगे. इन घरों का निर्माण अलग-अलग नगर निकायों में किया जाएगा.

गिरिडीह में सबसे ज्यादा घर बनाए जाएंगे
स्वीकृत आवासों में सबसे ज्यादा घर गिरिडीह में बनाए जाएंगे. यहां 3,322 मकानों को मंजूरी मिली है.
रामगढ़ में 2,951 और रांची में 2,902 घर बनाए जाएंगे. इसके अलावा हरिहरगंज में 2,208, छतरपुर में 1,746 और विश्रामपुर में 1,633 आवास स्वीकृत हुए हैं. मधुपुर में 1,477 परिवारों को पक्के घर का लाभ मिलेगा.

चार साल में पूरा होना है काम
आवास निर्माण की यह योजना 2025 से 2029 तक चलेगी. पहले चरण में राज्य के 44 नगर निकायों के 22,709 लाभुकों को शामिल किया गया है. इसके बाद दूसरे चरण में 14,084 परिवारों को योजना का लाभ दिया जाएगा. यानी दोनों चरणों को मिलाकर 36,793 परिवारों के लिए घर बनाए जाएंगे.

66 हजार आवेदनों की हुई जांच
सरकार ने लाभुकों के चयन में गड़बड़ी रोकने के लिए आवेदनों की जांच भी कराई. पूरे राज्य से करीब 66 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे. जांच में 181 ऐसे लोगों के नाम मिले, जिन्हें पहले ही किसी आवास योजना का लाभ मिल चुका था. इन नामों को नई सूची से हटा दिया गया. इस प्रक्रिया का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि योजना का फायदा सही जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचे.



घर के लिए मिलेंगे 2.50 लाख रुपये
एक पक्का घर बनाने के लिए लाभुक परिवार को कुल 2.50 लाख रुपये की सरकारी सहायता मिलेगी. इसमें केंद्र सरकार की हिस्सेदारी 1.50 लाख रुपये होगी. झारखंड सरकार की ओर से 1 लाख रुपये दिए जाएंगे. योजना का सीधा मकसद शहरों में रहने वाले गरीब परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराना है. सरकार की कोशिश है कि जरूरतमंद परिवारों को रहने के लिए सुरक्षित और बेहतर घर मिल सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !