Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification
✖

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-25

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम पुलिस का "ऑपरेशन मुस्कान" ला रहा रंग, 28 लोगों को मिले खोए हुए मोबाइल फोन

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस का "ऑपरेशन मुस्कान" लगातार लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है. मंगलवार, 25 अगस्त को पुलिस ने जिले के अलग-अलग शहरी और ग्रामीण थाना क्षेत्रों से बरामद 28 खोए हुए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंप दिए.

मोबाइल वापस मिलते ही लोगों के चेहरे खिल उठे. कई लोगों ने जिला पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए खुशी जताई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि CEIR पोर्टल और आधुनिक तकनीक की मदद से गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रैक कर बरामद किया जा रहा है.

अब तक 3,233 मोबाइल लौटाए जा चुके
पूर्वी सिंहभूम पुलिस के मुताबिक, ऑपरेशन मुस्कान के तहत अब तक जिले में 3,233 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे जा चुके हैं.



पुलिस ने लोगों से की अपील
जिला पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर उनका मोबाइल फोन गुम हो जाए, तो बिना देरी किए संबंधित थाना या CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं. इससे मोबाइल की ट्रैकिंग और बरामदगी की प्रक्रिया तेजी से पूरी हो सकेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !