Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-25

Jamshedpur News: जमशेदपुर में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान युवक के पास से धारदार हथियार बरामद

Jamshedpur News: जमशेदपुर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए बिष्टुपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया.


पुलिस ने खरकई पुल के समीप आने-जाने वाले वाहनों की जांच की. इसी दौरान एक युवक के पास से धारदार हथियार बरामद किया गया. हथियार मिलने के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया.



पुलिस अब युवक से पूछताछ कर रही है. पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश होगी कि वह धारदार हथियार गाड़ी में रखकर क्यों ले जा रहा था. पुलिस हथियार रखने के पीछे की वजह और युवक की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है.



थाना प्रभारी की मौजूदगी में चेकिंग
एंटी क्राइम चेकिंग की निगरानी बिष्टुपुर थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने की. उनकी देखरेख में पुलिस टीम ने वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों की जांच की. शहर में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस की ओर से इस तरह की जांच तेज की जा रही है.

पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !