Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-26

Ranchi News: नया मोबाइल न मिलने पर 16 वर्षीय किशोरी ने की आत्महया, मांडर के गोरखो गांव में पेड़ से लटका मिला शव

Ranchi: रांची के मांडर थाना क्षेत्र के गोरखो गांव से मंगलवार को एक दुखद घटना सामने आई. जहां 16 वर्षीय किशोरी  ने आत्महया कर ली. किशोरी विसाहाखटंगा पंचायत की रहने वाली थी. पुलिस के अनुसार, किशोरी का पुराना मोबाइल खराब हो गया था. वह परिवार से नया मोबाइल दिलाने की बात कह रही थी. इसी बात को लेकर उसका परिजनों के साथ विवाद हुआ था. बताया जा रहा हैं कि देर रात घर के बाहर पेड़ से किशोरी का शव बरामद किया गया. सुबह परिजनों को घटना की जानकारी मिली.

मौके पर पहुंची मांडर पुलिस
जानकारी के मुताबिक, किशोरी के माता-पिता कुछ महीने पहले रोजगार के सिलसिले में घर से बाहर गए थे. घटना की खबर मिलने के बाद परिवार में दुख का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही मांडर थाना की पुलिस गोरखो गांव पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लिया. इसके बाद मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार की गई. जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना के पीछे की पूरी वजह जानने के लिए पुलिस परिजनों से जानकारी जुटा रही है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !