Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-26

Jamshedpur News: जमशेदपुर में धार्मिक उत्साह के साथ निकला ईद-ए-मिलाद उन-नबी का जुलूस, गांधी मैदान से आमबागान तक गूंजे नारे

Jamshedpur News: ईद-ए-मिलाद उन-नबी के मौके पर बुधवार को जमशेदपुर में लोगों ने धार्मिक उत्साह के साथ जुलूस निकाला. गांधी मैदान से शुरू हुआ जुलूस शहर के कई प्रमुख रास्तों से गुजरते हुए आमबागान की ओर बढ़ा. बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें हिस्सा लिया.


समाज के वरिष्ठ लोग रहे शामिल, प्रेम, इंसानियत और आपसी सौहार्द का दिया संदेश 

जुलूस में उलेमा-ए-किराम और समाज के वरिष्ठ लोग आगे रहे. उनके पीछे बड़ी संख्या में लोग पैदल चलते नजर आए. कई लोग बाइक, कार और ट्रकों के साथ भी जुलूस में शामिल हुए. रास्ते भर धार्मिक नारों से माहौल गूंजता रहा.


जुलूस में शामिल लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद किया. लोगों ने प्रेम, इंसानियत और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया. कई जगह स्थानीय लोगों ने जुलूस का स्वागत भी किया. प्रतिभागियों के लिए कुछ स्थानों पर पानी समेत दूसरी जरूरी व्यवस्थाएं की गई थीं.


सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस तैनात रहे

जुलूस को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे. जुलूस के निर्धारित रास्तों पर पुलिस बल की तैनाती रही. अधिकारियों और जवानों की निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ा. धार्मिक उत्साह के बीच निकले इस जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही. आयोजन के जरिए शहर में शांति, आपसी भाईचारे और इंसानियत का संदेश देने पर जोर रहा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !