Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-07

Giridih News: गिरिडीह में वज्रपात से एक महिला की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Giridih News: गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू गिरिडीह के समीप गादी गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली गिरने) की घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतका की पहचान 34 वर्षीय फुलवा देवी के रूप में की गई है, वहीं घायल महिला 35 वर्षीय मनीता देवी बताई जा रही हैं, दोनों महिलाएं बेंगाबाद के सोनबाद पतारी गांव की रहने वाली थी।

घटना उस वक्त की है जब दोनों महिलाएं शौच के लिए खेत की ओर गई थीं। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ा और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर दोनों महिलाएं झुलस गईं। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल दोनों महिलाओं को तत्काल गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया।

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने फुलवा देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि मनीता देवी की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका गिरीडीह सदर अस्पताल में इलाज जारी है।

घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच हुआ है, ग्रामीणों की मानें तो वज्रपात की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके वाले डरे हुए हैं, इधर इस घटना की जानकारी परिजनों द्वारा बेंगाबाद पुलिस को दी गई है, वही पुलिस आगे की करवाई में जुट गई है

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !