Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-07

East Singhbhum Congress Committee: कांग्रेस संगठन सृजन अभियान में प्रखण्ड अध्यक्ष एवं मण्डल अध्यक्षों को नियुक्त कर दक्ष बनाने का कार्य जारी - आनन्द बिहारी दुबे

East Singhbhum Congress Committee: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अध्यक्षता में आयोजित की गई, संगठन सृजन बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी नें प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन जमीनी स्तर पर संगठन सृजन का अभियान राष्ट्रव्यापी रुप से चला रही है।

जिला में प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष का चयन प्रक्रिया प्रखण्ड निरीक्षण के प्रयास से सम्पन्न हुआ है। सभी प्रखण्ड अध्यक्षगण कांग्रेस पार्टी के डिजिटल ऐप से जुड़ चुकें है, अब जल्द ही सभी मण्डल अध्यक्षगण क्युआर कोड से स्कैन कर झारखण्ड ऐप से जुड़ सकते हैं। अब मण्डल अध्यक्षों को जिनके क्षेत्र में पंचायत है।

वहां पंचायत कांग्रेस कमिटी का गठन करें, जहाँ नगर निकाय क्षेत्र है, वहाँ वार्ड कमिटी का गठन करें, जहाँ पंचायत और वार्ड नही है, वहाँ मुहल्ला कांग्रेस कमिटी का गठन करें, सह पर्यवेक्षक वेद प्रकाश मिश्रा ने कहा कि मैं स्वयं पंचायत क्षेत्र, वार्ड क्षेत्र, मुहल्ला क्षेत्र में रहकर संगठन सृजन अभियान चलाने में साथ रहूंगा। 

वरिष्ठ नेता सह पूर्व सांसद राज्यसभा डाॅ प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहा कि प्रखण्ड एवं मण्डल अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी का मजबूत संगठन खड़ा करें, जिससे कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं  का मान बढ़े।
जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रखण्ड अध्यक्ष, सभी मण्डल अध्यक्ष क्षेत्र एवं समाज का भ्रमण करें, आम जनता के बीच प्रतिदिन प्रवास करें, जनसमस्याओं का संकलन करें, संबंधित विभाग के अधिकारी को मांग पत्र सौंपें, जरुरत पडने पर धरना-प्रदर्शन करें, अधिकारी का घेराव करें, सरकार के अधिकारी यदि जन-समस्या का समाधान नही करते है, तो जिला कांग्रेस कार्यालय को सूचनार्थ प्रेषित करें, जिला कांग्रेस कमिटी संज्ञान लेगा। जरुरत पडने पर झारखण्ड सरकार के विभागीय सचिव, विभागीय मंत्री तक समस्या पहुँचाया जाएगा। जिला कांग्रेस कमिटी आंदोलन करने के लिए तैयार है। सभी प्रखण्ड अध्यक्ष एवं सभी मण्डल अध्यक्ष नुक्कड सभा का आयोजन करें, पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित करें। आम जनता के बीच कांग्रेस पार्टी के नीति सिद्धांत की चर्चा करें। कार्यक्रम का संचालन एवं प्रबंधन कार्य संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष ने संपादित किया।
संगठन सृजन अभियान के तहत मण्डल अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र प्रखण्ड पर्यवेक्षक मानगो ब्रजेन्द्र तिवारी, जमशेदपुर ग्रामीण अखिलेश सिंह यादव, जुगसलाई रामलाल प्रसाद पासवान, साकची राकेश तिवारी, टेल्को महेन्द्र मिश्रा, पटमदा खगेनचन्द्र महतो, बोडाम अशोक कुमार सिंह, प्रखण्ड संगठन प्रभारी में शशी कुमार सिन्हा, ज्योति मिश्र, इंतिखाब वास्ती, राजकिशोर यादव, अंसार खान के उपस्थित में मुख्य अतिथि बलजीत सिंह बेदी एवं विशिष्ट अतिथि वेद प्रकाश मिश्रा, डाॅ प्रदीप कुमार बलमुचू, जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने आजादनगर मण्डल अध्यक्ष फैयाज आलम अंसारी
मानगो मण्डल अध्यक्ष राकेश दास, उलीडीह मण्डल अध्यक्ष संजय शर्मा, एमजीएम मण्डल अध्यक्ष अखिलेश सिंह, सोनारी मण्डल अध्यक्ष दीपक कुमार यादव, कदमा मण्डल अध्यक्ष अभिषेक मोहंती, बिष्टूपुर मण्डल अध्यक्ष अली रजा खान, साकची पश्चिम मण्डल अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, साकची पूर्वी मण्डल अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, सीतारामडेरा मण्डल अध्यक्ष विनोद यादव, गोलमुरी मण्डल अध्यक्ष हरविंदर सिंह, सिदगोड़ा मण्डल अध्यक्ष सत्य प्रकाश, वर्मामाइन्स मण्डल अध्यक्ष प्रितपाल सिंह कक्कु, बिरसानगर मण्डल
अध्यक्ष गुरुपदो गोराई, टेल्को काॅलोनी मण्डल अध्यक्ष देबाशीष घोष, जेम्को मंडल अध्यक्ष संजय कुमार, परसुडीह मण्डल अध्यक्ष नारायण डे, करनडीह-घाघीडीह मण्डल अध्यक्ष रंजन सिंह, टाटानगर मण्डल अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ऊर्फ मुन्ना मिश्रा, बागबेड़ा मण्डल अध्यक्ष राजनारायण यादव, गदड़ा मण्डल अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार पुरी, गोविन्दपुर मण्डल अध्यक्ष नरेश गौरा, घोड़ाबांधा मण्डल अध्यक्ष श्रीमती रूबी ठाकुर, एमजीएम ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष सरत चन्द्र महतो, जुगसलाई-1 मण्डल अध्यक्ष अजय पाण्डेय, जुगसलाई-2 मण्डल अध्यक्ष मो. सज्जाद गद्दी ऊर्फ राजू गद्दी, आसनबनी मण्डल अध्यक्ष धनीराम सिंह, कालिकापुर मण्डल अध्यक्ष लासा मुर्मू, हाता-हल्दीपोखर मण्डल अध्यक्ष मधुसूदन कैवर्तो, कोवाली मण्डल अध्यक्ष सीताराम सोरेन, कमलपुर मण्डल अध्यक्ष डोमन महतो, लावा मण्डल अध्यक्ष रथु नाथ भुईयां, लायलम मण्डल अध्यक्ष सुधीर टुडू, माधवपुर मण्डल अध्यक्ष सुधांशू महतो को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। अवनीश सिंह सभी मण्डल अध्यक्षों को झारखण्ड ऐप से जोड़ने में सहयोग प्रदान करेंगे,जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने सभी मण्डल अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामना दिया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !