Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-26

Jamshedpur Weather Update: मौसम का मिजाज बदला, दिनभर की तेज गर्मी के बाद झमाझम बारिश, तापमान में गिरावट से लोगों को मिली राहत

Jamshedpur Weather Update: दिनभर की तेज गर्मी के बाद मंगलवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली. दोपहर बाद करीब 3:30 बजे आसमान में बादल घिरने लगे. कुछ ही देर में तेज हवा चलने लगी. इसके बाद बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई. बारिश के साथ बड़ी-बड़ी बूंदें गिरने लगीं. कुछ समय तक जमकर बारिश हुई. बाद में बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई.

तापमान गिरा, लोगों को मिली राहत
बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया. तेज गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली. बारिश के साथ अधिकतम तापमान में भी तेजी से गिरावट दर्ज की गई. शाम के समय लोगों को दिन की गर्मी से राहत महसूस हुई.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दो से तीन दिनों तक मौसम का ऐसा ही मिजाज बना रह सकता है. दोपहर के बाद बारिश होने की संभावना जताई गई है. बारिश के कारण तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है. ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !