Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-26

Tata Steel Wage Revision: टाटा स्टील के चमरिया गेस्ट हाउस में यूनियन की अहम बैठक, वेज रिवीजन के लिए एनामॉलीज कमेटी बनाने और जल्द बोनस वार्ता शुरू करने की मांग

Tata Steel Wage Revision: टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौते को लेकर चल रही चर्चा के बीच बुधवार को यूनियन स्तर पर अहम बैठक हुई. टाटा स्टील के चमरिया गेस्ट हाउस में अध्यक्ष संजीव चौधरी की अध्यक्षता में ऑफिस बियररों की मीटिंग हुई. बैठक में वेज रिवीजन से जुड़े मुद्दों के साथ बोनस और यूनियन कर्मचारियों के लंबित वेज रिवीजन पर भी बातचीत हुई.

वेज रिवीजन की समस्याएं सुलझाने पर जोर
बैठक में यूनियन पदाधिकारियों ने अध्यक्ष के सामने वेज रिवीजन से जुड़े लंबित मामलों को जल्द निपटाने की बात रखी. पदाधिकारियों ने सुझाव दिया कि सभी समस्याओं के समाधान के लिए जल्द से जल्द एनामॉलीज कमेटी (निराकरण कमेटी) का गठन किया जाए. उनका कहना था कि वेज रिवीजन को लेकर अब तक जो भी प्वाइंट सामने आए हैं, उन सभी पर इसी कमेटी की बैठक में चर्चा कर समाधान निकाला जाए.

अगस्त खत्म होने से पहले बोनस वार्ता शुरू करने की मांग
बैठक में बोनस को लेकर भी चर्चा हुई. यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि अगस्त का महीना खत्म होने वाला है. ऐसे में कर्मचारियों के बोनस को लेकर वार्ता जल्द शुरू की जानी चाहिए. पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के लिए सम्मानजनक बोनस समझौते की जरूरत पर जोर दिया.

यूनियन कर्मचारियों के वेज रिवीजन का मुद्दा भी उठा
बैठक में यूनियन के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर भी चर्चा हुई. पदाधिकारियों ने कहा कि यूनियन कर्मचारियों का वेज रिवीजन लंबे समय से लंबित है. इसे जल्द पूरा किया जाना चाहिए, ताकि यूनियन के कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिल सके.

बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद
चमरिया गेस्ट हाउस में हुई बैठक में अध्यक्ष संजीव चौधरी (टुन्नु चौधरी), महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह समेत यूनियन के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे. बैठक में वेज रिवीजन, एनामॉलीज कमेटी, बोनस वार्ता और यूनियन कर्मचारियों के लंबित वेज रिवीजन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !