Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-27

Jharkhand Weather Update: झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसू, रांची समेत 10 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। गुरुवार, 27 अगस्त को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना है। कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आज 7 से 11 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है। बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात का खतरा भी रहेगा।

10 जिलों में येलो अलर्ट
आज रांची, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, लातेहार, चतरा और गिरिडीह में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। इन जिलों में तेज बारिश के साथ
आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

बाकी जिलों में भी बारिश के आसार
भारी बारिश का अलर्ट सिर्फ 10 जिलों के लिए है। लेकिन बाकी जिलों में भी मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा। कोल्हान, संथाल परगना और पलामू के कई इलाकों में
गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

रांची में सुहावना रहेगा मौसम
बारिश और बादलों के कारण रांची समेत कई इलाकों में
गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। रांची में अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। हजारीबाग में भी करीब 27 डिग्री तापमान के साथ बारिश के दौर बने रहने की संभावना है।

31 अगस्त तक सक्रिय रहेगा मानसून
झारखंड में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। 27 और 28 अगस्त को कई जिलों में बारिश के साथ कुछ जगह भारी बारिश हो सकती है। 29 और 30 अगस्त को भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। इन दिनों 7 से 11 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है। वहीं 31 अगस्त को भी कई जगह बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

मौसम विभाग ने किसी एक जिले को सबसे ज्यादा वज्रपात वाला क्षेत्र नहीं बताया है। हालांकि येलो अलर्ट वाले 10 जिलों में खतरा ज्यादा रहेगा।

पेड़, बिजली के खंभे और खुले मैदान से दूर रहें।तालाब, नदी या अन्य जलाशयों के पास भी जाने से बचें। बारिश और वज्रपात के दौरान घर के अंदर रहना सबसे सुरक्षित है। 27 से 31 अगस्त तक झारखंड में मानसून सक्रिय रहने वाला है। आज 10 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है, जबकि राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !