Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-27

Dhanbad Accident News: धनबाद के NH-19 पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर; वासेपुर के दो युवकों की मौके पर मौत

Dhanbad Accident News: धनबाद के राजगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. चालीबंगला के पास NH-19 पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मृतकों की पहचान पांडरपाला-रहमतगंज निवासी ओसामा और सैजान तबरेज के रूप में हुई है. दोनों वासेपुर के रहमतगंज इलाके में रहते थे.

बाइक से घर से निकले थे दोनों
जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक बुधवार को बाइक लेकर घर से निकले थे. इसके बाद वे चालीबंगला के पास NH-19 पहुंचे. इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

दुर्घटना के बाद NH-19 पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. घटना की सूचना मिलते ही राजगंज थाना पुलिस वहां पहुंची.

पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया. इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस अब हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है. वाहन और चालक का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !