Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-27

National Weather Alert: दिल्ली-UP समेत 14 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवा

National Weather Alert: देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग (IMD) ने 27 अगस्त को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत 14 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।


इन 14 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

IMD के अनुसार दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और गुजरात में मौसम खराब रहने की संभावना है। कई स्थानों पर तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को आंधी और वज्रपात के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।


पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की संभावना के बीच मौसम विभाग ने भूस्खलन को लेकर भी सतर्क किया है। पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के कारण संवेदनशील क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित हो सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी असम और उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश के आसपास ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। इसके प्रभाव से आसपास के कई राज्यों में बादल बनने और बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के दौरान आंधी, तेज हवाओं, वज्रपात और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की आशंका को देखते हुए लोगों से स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने की अपील की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !