Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-27

NIT Jamshedpur: NIT Jamshedpur में "खेलो इंडिया संवाद" का आयोजन, अर्जुन मुंडा ने युवाओं से कहा- खेल को बनाएं जीवन का हिस्सा

Jamshedpur: राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर एनआईटी जमशेदपुर में गुरुवार को युवाओं और खेल को लेकर खास कार्यक्रम आयोजित किया गया. संस्थान में MY Bharat - "Khelo India Samvad: Khel Ki Baat PM Modi Ke Saath" कार्यक्रम के जरिए छात्रों को खेल और फिटनेस के महत्व के बारे में बताया गया. कार्यक्रम DJLHC के कक्ष संख्या 212 में आयोजित हुआ. इसकी शुरुआत हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देकर की गई.

कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. वहीं, अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी राहुल कुमार गुप्ता विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान युवाओं के बीच खेलों में करियर, फिटनेस और युवा सशक्तीकरण जैसे विषयों पर चर्चा की गई.



खेल युवाओं को बनाता है अनुशासित
एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने कहा कि खेल सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं है. खेल के जरिए युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम के साथ काम करने की भावना विकसित होती है. उन्होंने छात्रों से फिटनेस को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाने की अपील की.

अर्जुन मुंडा ने युवाओं को किया प्रेरित
मुख्य अतिथि अर्जुन मुंडा ने कहा कि खेल युवाओं के चरित्र निर्माण के साथ राष्ट्र निर्माण में भी अहम भूमिका निभाता है. उन्होंने कहा कि MY Bharat और Khelo India जैसी पहल देश के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं. उन्होंने युवाओं को स्वस्थ और मजबूत भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया.



खिलाड़ी और छात्र रहे मौजूद
कार्यक्रम में पैरा खिलाड़ी उमेश कुमार और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शोभा महतो भी मौजूद रहीं. इसके अलावा रजिस्ट्रार प्रभारी प्रो. सरोज कुमार सारंगी, डीन प्रो. अशोक कुमार समेत संस्थान के शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल हुए. पूरे कार्यक्रम के दौरान खेल, फिटनेस और युवाओं की भागीदारी को लेकर चर्चा हुई.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !