Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-07

Central Trade Unions: केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच के आह्वान पर 9 जुलाई को पुनर्निर्धारित देशव्यापी हड़ताल

Central Trade Unions: अत्यंत निंदनीय एवं घृण्य पहलगाम घटना के बाद राष्ट्रीय स्थिति की पृष्ठभूमि में, ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच द्वारा 20 मई को प्रस्तावित श्रमिकों की राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को स्थगित करते हुए 9 जुलाई को पुनर्निर्धारित किया गया है। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी फेडरेशन के संयुक्त मंच द्वारा केंद्र सरकार से राष्ट्रीय स्तर की 17 सूत्री मांगों और राज्य स्तरीय विशिष्ट मांगों को लेकर हड़ताल का आह्वान किया गया था।

जिसका समर्थन संयुक्त किसान मोर्चा ने किया है, विदित हो कि 18 मार्च 2025 हड़ताल की घोषणा के बाद से अब तक 17 सूत्री मांगों को लेकर मजदूरों के बीच सघन प्रचार-प्रसार एवं जन सम्पर्क कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमें प्रमुख मांग मजदूरों के अधिकार और सुरक्षा को छिनने वाली चारों श्रम संहिताओं को वापस लेने की है।

जिन्हें सितम्बर 2020 में संसद में अलोकतांत्रिक तरीके से पारित कर दिया गया था, लेकिन मजदूरों के लगातार प्रतिरोध के कारण अब तक लागू नहीं किया जा सका, लेकिन केन्द्र सरकार के इशारे पर और कॉरपोरेट के दबाव में विभिन्न राज्य सरकार ने इसको प्रावधानों को लागू करने का प्रयास कर रही हैं, और केन्द्र सरकार मजदूरों के लगातार विरोध को नजरअंदाज कर इसे अधिसूचित करने पर तुली हुई है। केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों एवं कर्मचारी फेडरेशन द्वारा हड़ताल को देश के समस्त श्रमिक वर्ग से अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है।     

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !