Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-27

Ranchi Car Accident: रांची के मोरहाबादी में अनियंत्रित कार ने दो वाहनों को मारी टक्कर,चालक को नींद आने की जताई जा रही आशंका

Ranchi Car Accident: रांची के मोरहाबादी इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार इको कार अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई. कार ने आगे चल रही दो गाड़ियों को टक्कर मार दी. हादसा IMS कॉलेज और सिद्धू-कान्हू पार्क के पास हुआ. टक्कर के बाद दोनों कारों को काफी नुकसान पहुंचा.

बच्चों को छोड़कर लौट रही थी इको कार
जानकारी के मुताबिक, इको कार एक निजी स्कूल के बच्चों को छोड़ने के बाद वापस लौट रही थी. मोरहाबादी के पास पहुंचते ही वाहन का संतुलन बिगड़ गया. इसके बाद कार सामने जा रही दो गाड़ियों से जा भिड़ी. शुरुआती जांच में चालक को नींद आने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.

टक्कर के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जुट गई. इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. सूचना मिलने पर लालपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की स्थिति और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है.

निजी नंबर प्लेट वाली कार से स्कूल बच्चों की ढुलाई?
जांच के दौरान इको कार के नंबर प्लेट को लेकर भी सवाल सामने आया. वाहन पर निजी नंबर प्लेट लगी हुई थी. इसके बावजूद शुरुआती जानकारी के अनुसार इसका इस्तेमाल व्यावसायिक काम के साथ स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने में किया जा रहा था. पुलिस अब दुर्घटना की वजह के साथ वाहन के इस्तेमाल से जुड़े नियमों की भी जांच कर रही है. यह भी देखा जा रहा है कि वाहन का इस तरह इस्तेमाल करने के लिए जरूरी अनुमति और नियमों का पालन किया गया था या नहीं.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !