Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-27

Ranchi News: 68 वर्षीय डॉक्टर से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, जान से मारने की देता था धमकियां

Ranchi News: अरगोड़ा थाना क्षेत्र में एक 68 वर्षीय डॉक्टर से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी पिछले कुछ दिनों से डॉक्टर को लगातार फोन कर रकम की मांग कर रहा था और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देता था।


29 जुलाई से आ रहे थे धमकी भरे फोन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 46 वर्षीय दीपक कुमार दास के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक अशोक नगर रोड नंबर-4 निवासी डॉ. दुर्गा चरण सिन्हा को 29 जुलाई से एक मोबाइल नंबर से लगातार कॉल किए जा रहे थे। कॉल करने वाला डॉक्टर से 5 करोड़ रुपये की मांग कर रहा था।

रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद डॉक्टर ने अरगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी तक पहुंची पुलिस

जांच के दौरान पुलिस ने धमकी देने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल नंबर की तकनीकी जानकारी जुटाई। इसके आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और आईटीआई रोड बस स्टैंड के पास पानी टंकी के नजदीक स्थित किराए के मकान में छापेमारी की। पुलिस ने मौके से दीपक कुमार दास को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से रंगदारी मांगने के लिए इस्तेमाल किया गया सिम कार्ड भी बरामद किया गया है।

लोहरदगा का रहने वाला है आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी मूल रूप से लोहरदगा के न्यू बस स्टैंड साइडिंग का रहने वाला है। वर्तमान में वह सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया में जुटी है। छापेमारी टीम में हटिया के वरीय पुलिस उपाधीक्षक, अरगोड़ा थाना प्रभारी सतीश कुमार गोराई और पुलिस अवर निरीक्षक सत्यम कुमार शामिल थे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !