Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-27

Jamshedpur News: जिला कांग्रेस कमेटी ने MMDR संशोधन और चढ़ावा चोरी के खिलाफ DC कार्यालय पर किया प्रदर्शन, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्र को घेरा

Jamshedpur News: जमशेदपुर में विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया।झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की।

MMDR संशोधन विधेयक का विरोध
धरने में MMDR (खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक-2026 का भी विरोध किया गया। कांग्रेस नेताओं ने इसे झारखंड के हितों के खिलाफ बताया। उनका कहना था कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है। ऐसे में राज्य के प्राकृतिक संसाधनों पर राज्य और यहां की जनता के हितों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

चढ़ावा चोरी पर भी जताई चिंता
कार्यक्रम के दौरान मंदिरों में बढ़ रही चढ़ावा चोरी की घटनाओं का मुद्दा भी उठाया गया। कांग्रेस नेताओं ने ऐसी घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए।

बन्ना गुप्ता ने केंद्र पर साधा निशाना
पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखंड की पहचान उसके जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा से है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की नीतियों से राज्यों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड के आर्थिक हितों की रक्षा के लिए आवाज उठाना जरूरी है।

कांग्रेस ने जारी रखने की बात कही संघर्ष
जिला प्रभारी शशिभूषण राय ने कहा कि कांग्रेस राज्य के अधिकारों और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जाने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने की। धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !