Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-27

Jamshedpur News: जमशेदपुर के डिमना चौक पर लोन रिकवरी को लेकर हंगामा, फाइनेंस कंपनी के एजेंटों और स्कूटी मालिक में झड़प

Jamshedpur News: जमशेदपुर के मानगो स्थित डिमना चौक के पास एक फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों ने किस्त बकाया होने की बात कहकर एक इलेक्ट्रिक स्कूटी जब्त करने की कोशिश की. इस दौरान बीच सड़क पर ही स्कूटी मालिक और एजेंटों के बीच तीखी बहस, धक्का-मुक्की और हंगामे की स्थिति बन गई.

स्कूटी मालिक हेमंत कुमार निजी काम से डिमना चौक स्थित अस्पताल आए थे. वे जैसे ही वापस लौटने लगे, तीन रिकवरी एजेंटों ने उन्हें रास्ते में रोककर चाबी छीनने और गाड़ी पर कब्जा करने का प्रयास किया.

एजेंटों का दावा है कि स्कूटी की कई EMI बकाया थीं. वे वाहन मालिक को शांति से दफ्तर चलने के लिए कह रहे थे, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हुआ और विवाद करने लगा.

दूसरी तरफ हेमंत कुमार ने एजेंटों पर दबंगई का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि एजेंटों ने न तो अपना ID कार्ड दिखाया और न ही गाड़ी जब्ती का कोई कानूनी दस्तावेज पेश किया.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !