Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-27

Jharkhand News: विधायकों और अधिकारियों के बीच विवाद पर बोले विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, दी संयम और मर्यादा की सलाह

Jharkhand News: विधायकों और अधिकारियों के बीच जारी विवाद को लेकर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने सभी पक्षों से संयम रखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि किसी भी विषय को उठाते समय शब्दों के चयन और व्यवहार की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए. मुद्दा गंभीर या आक्रामक हो सकता है, लेकिन उसे रखने का तरीका गरिमापूर्ण होना जरूरी है.

सही तरीके से रखी बात का असर ज्यादा
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि किसी मुद्दे पर गुस्से या अमर्यादित भाषा में बात करने से उसका प्रभाव कम हो सकता है. इसके बजाय अगर वही बात शांत और उचित तरीके से रखी जाए, तो उसका असर ज्यादा प्रभावी होता है.

किसी को नीचा दिखाना भी प्रतिहिंसा
रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि ऊंची आवाज में बात करना या सामने वाले को छोटा दिखाने की कोशिश करना भी प्रतिहिंसा का ही एक रूप है. उन्होंने सभी से ऐसे व्यवहार से दूर रहने की अपील की.

विधानसभा अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि मर्यादा और संयम केवल जनप्रतिनिधियों या अधिकारियों तक सीमित नहीं है. समाज में हर व्यक्ति को अपनी बात सम्मानजनक ढंग से रखने की कोशिश करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उन्हें बातचीत और शालीन व्यवहार के जरिए सामने रखना ज्यादा बेहतर तरीका है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !